छत्तीसगढ़

रायपुर के टाटीबंध में बीच रास्ते में गिरा प्राचीन पेड़, घंटों फंसी रही गाड़ियां, यातायात किया गया बहाल

रायपुर :रायपुर के टाटीबंध स्थित एम्स हॉस्पिटल के पास एक प्राचीन पेड़ गिर गया। जिसके चलते रायपुर और दुर्ग जिले के बीच ट्रैफिक जाम की हो गया। पेड़ गिरने से कई गाड़ियां जाम में फंस गई। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब 5 बजकर 45 मिनट पर पेड़ के गिरने की आवाज आई। जिस वक्त पेड़ गिरा उस समय लोग मॉर्निग वॉक पर निकलते है, राहत की बात ये है कि किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर निगम और एसडीआरएफ की टीम ने पेड़ को हटाकर यातायात बहाल कर दिया है।

Related Articles

Back to top button