
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने किया ऋण कैंप का आयोजन, हितग्राहियों को वितरित की 50 करोड़ रुपए की ऋण राशि
नई दिल्ली: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा खुदरा एवं msme ऋणों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माह अगस्त 2022 को सेंट क्रांति अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने व्यवसायियों की सुगमता के लिए नई ऋण योजना सेंट GST योजना की शुरुआत भी इस अभियान के अंतर्गत की है।
इसी अभियान के तहत दिनांक 24 अगस्त 2022 को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली दक्षिण द्वारा एक ऋण कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में हितग्राहियों को 100 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत किए गए एवं 50 करोड़ रुपए की ऋण राशि वितरित की।







इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुकुल ऐन दंडिगे, महाप्रबंधक केंद्रीय कार्यालय मुंबई, जेएस साहनी अंचल प्रमुख, दिल्ली अंचल द्वारा हितग्राहियों को ऋणों के चैक वितरित किए गए। अश्विनी कुमार धींगडा क्षेत्र प्रमुख क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली दक्षिण द्वारा आगंतुकों का आभार प्रकट किया गया।






