छत्तीसगढ़

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद निधन, गिर पड़े थे बेहोश होकर, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांसें

जालंधर: पंजाब के सियासी गलियारों से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कल राहुल गांधी की यात्रा के दौरान सांसद चौधरी संतोख सिंह अचानक गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।

बता दें कि पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह लुधियाना पहुंचे थे। वह राहुल गांधी के साथ यात्रा में चल रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। तेज पसीना आया। वह गिर पड़े। वहां हड़कंम मच गया। आनन-फानन में संतोख सिंह को फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुबह सात बजे राहुल गांधी की यात्रा लोडोवाल से शुरू होनी थी। यात्रा को दस बजे जालंधर के गोराया पहुंचना था। यहां पर दोपहर को लंच के बाद यात्रा 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलती थी और छह बजे फगवाड़ा बस स्टेशन के पास रुकनी थी लेकिन अब यात्रा स्थगित कर दी गई है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर से कांग्रेस सांसद के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

 

Related Articles

Back to top button