
दुर्ग शहर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रारंभ की गई हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा की अगुआई में कांग्रेसजनों के साथ ही बड़ी संख्या में आम जनों ने भी हिस्सा लिया। जहां-जहां से पदयात्रा निकली, व्यापारियों, छोटे व्यवसाइयों ने यात्रा का स्वागत किया। विधायक वोरा ने सभी से आत्मीयता से मुलाकात की और साम्प्रदायिक सद्भावना, सामाजिक एकता का संदेश देते हुए केंद्र सरकार की विफलता और बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को आड़े हाथों लिया। वोरा ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर अब उम्मीद से देख रही है।
वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ विकास मॉडल पूरे विश्व मे अनुकरणीय है। राज्य में गोधन न्याय, किसान न्याय, स्लम स्वास्थ्य, हमर क्लीनिक, भूमिहीन मजदूर न्याय, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, महाविद्यालय और आईटीआई, नोनी सशक्तिकरण जैसी महती योजनाओं के साथ ही अब बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान करते हुए कांग्रेस ने घोषणापत्र का एक और संकल्प पूरा कर दिया है। आने वाला समय कांग्रेस का है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सहजता और सरलता से पूरा देश भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ रहा है। उनके मार्गदर्शन में सीएम भूपेश बघेल ने राज्य में सर्वहारा वर्ग के लिए विकास का मॉडल प्रस्तुत किया है। आर्थिक रूप से आमजनों को सशक्त करने का कार्य किया जा रहा है।







यात्रा के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, सभापति राजेश यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, ब्लाक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, कन्या ढीमर, विजय चंद्राकर, कमल नारायण रूंगटा, महीप सिंह भुवाल, श्रद्धा सोनी, भोला महोबिया, अनूप वर्मा, राजकुमार वर्मा, अशोक मेहरा, सरिता ताम्रकार, सदाबहार, जगमोहन ढीमर, जुनैद आजमी, विवेक मिश्रा, निर्मला साहू, निशा रानी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी व आमजन मौजूद थे।









