CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

Fire in Durg : दुर्ग के सबसे व्यस्त चौक को में से एक महाराजा चौक में लगी दो दुकानों में आग..

दुर्ग। शहर के महाराजा चौक स्थित दो दुकानों में बीती रात भीषण आग लग गई। आधीरात के बाद लगी आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दोनों दुकानों के सामान पूरी तरह से जल गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को दूसरी दुकानों तक फैलने से रोका। सुबह तक अग्निशमन दल आग बुझाता रहा। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग कार्यालय में 26 जनवरी की आधीरात के बाद लगभग दो बजे सूचना मिली। मिली सूचना के अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत महाराजा चौक में स्थित एक जनरल स्टोर व फैंसी स्टोर में आग लग गई। सूचना के बाद अग्निशमन दल को रवाना किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक़्क़त कर आग पर काबू पाया। इस दौरान कर्मियों ने दुकान में घुसकर घंटों मशक़्क़त की तब जाकर से आग पर क़ाबू पाया जा सका।

आग लगने का कारण शार्ट सर्किट को माना जा रहा है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस पूरी कार्रवाई में जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह, अग्निशमन कर्मचारी  भगवती बंजारे, धनु राम यादव, नरोत्तम टंडन, जगेंद्र मार्कंडेय, शारदा प्रसाद, संतोष मडरिया, रामनाथ कुर्रे, शरद मेश्राम, मोहनराव, मुख़्तार अली, नितिन रामटेके आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

Related Articles

Back to top button