छत्तीसगढ़

दुर्ग  DSP सतीष ठाकुर द्वारा यातायात नियमों संबंधी प्रशिक्षण के दौरान विश्वदीप विद्यालय दुर्ग के छात्र/ छात्राओं को दिशानिर्देश जारी 

By Dinesh chourasiya

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा पूर्व में भी स्कूल ,कॉलेज हाट बाजार मड़ाई ,मेला में 271 यातायात जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से 86,691 लोगों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गई…

पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा चलाये जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम में आज दिनांक 26 जुलाई 2023 को  सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के द्वारा विश्वदीप विद्यालय पदमनाभपुर दुर्ग में उपस्थित 500 छात्र/छात्राओ एवं शिक्षकगणों को यातायात नियमो की विस्तृत जानकारी दी गई

जिसमें सर्वप्रथम *यातायात के प्रमुख घटक 04-ई के बारे में बताया गया 01-ई रोड इंनजीनियरिंग 02-ई एजुकेशन इसके अंतर्गत पैदल चलने के नियम, रोड मार्किग, रोड साईन बोर्ड एवं वाहन चलाने के नियम 03-ई इन्फोसमेन्ट इसके अंतर्गत पुलिस द्वारा नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको के उपर कार्यवाही करना 04-ई इंमरजेन्सी केयर इसके अंतर्गत सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उपचार किया जाना आता है।

साथ ही साथ सडक में घायल व्यक्ति की मदद करने के लिए शासन द्वारा जारी किये गये गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही साथ स्कूली छात्र/छात्राओं से अपील की गई की वे जो जानकारी आज उन्हे प्राप्त हुई है।

उसे अपने परिजन, रिस्तेदार एवं मित्रगण से साझा कर यातायात नियमो का पालन करने हेतु प्रेरित किया जाये, छात्र जीवन एक अनुशासन मे रहकर जीवन व्यतीत करता है उसी प्रकार सड़क मे भी एक अनुशासित वाहन चालक सड़क दुर्घटनाओं से बच सकता है।

उप पुलिस अधीक्षक यातायात* द्वारा कहा गया की हमारा लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं मे होने वाली मौत को रोकना है जिसके लिए एक वाहन चालक को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होना अति-आवश्यक है वैसे ही नाबालिक को बिना लायसेंस वाहन चालन नही करना चाहिए।

आज के इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रचार्या एवं शिक्षकगण तथा यातायात पुलिस विभाग से सउनि बोधन साहू, आरक्षक तिलक साहू, दिव्यदेव राजपुत, खिलावन मारकांडे उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button