Uncategorized

भिलाई में बदला मौसम का मिजाज, शिव पुराण कथा स्थल का पंडाल हुआ अस्त- व्यस्त, ढाई लाख से ज्यादा पहुंचे थे शिव भक्त

भिलाई: देश भर में बदले मौसम का असर भिलाई में भी पड़ा शाम होते ही यहां पर हवा और बारिश शुरु हो गई। जिसका असर सबसे ज्यादा असर कथा स्थल पर नजर आया। यहां पर कथा पूरी होते ही चारों और लोगों की भीड़ जमा हो गई और इस दौरान बारिश शुरु हो गई। हवा के चलते पंडालों के पर्दे फिर से उखड़ने लगे और फट गए। कई ऐसे भक्त जो कथा के आखिरी 2 दिनों तक पंडाल में रहने के लिए आए थे वह भी मौसम को देखते हुए भिलाई में अपने रिश्तेदारों के यहां लौट गए।

बारिश शुरू होते ही जिसे जहां जगह मिली वहां पानी से बचने ने छूपने लगा तो कई लोग पेड़ की आड़ खड़े रहे। तो कई हाथ में रखी पॉलीथिन की ओट में खुद को बारिश से बचाते नजर आए। मौसम विभाग ने पहले ही संभावना जताई थी कि भिलाई दुर्ग में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश होगी। सुबह से ही बादल छाए थे जो शाम को जमकर बरसे।

Related Articles

Back to top button