
भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी 18 जुलाई को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के आवास का घेराव करने वाले हैं। इस घेराव को लेकर भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। इस घेराव में भाजपा की कद्दावर नेत्री और पूर्व मंत्री लता उसेंडी खुद शामिल होंगे।
भाजपा के ये आंदोलन काफी बड़ा होने वाला है। इसको लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है। इस बैठक में जनसमस्याओं और अनिमिक्ताओ के मुद्दे को लेकर बड़े स्तर पर कांग्रेस विधायक निवास का घेराव की तैयारी की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने बताया कि 18 जुलाई को भिलाई नगर विधानसभा में लगातार राज्य सरकार की विफलता, लूट, डकैती, नशाखोरी, जुआ, सट्टा और अवैध काम को लेकर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का घर का घेराव आक्रोश रैली निकल कर किया जाएगा। यह रैली भी व्यापक रहेगी। बैठक में मुख्य रूप से पार्षद महेश वर्मा, योगेंद्र सिंह, शिवसागर मिश्रा, अमर सोनकर, प्रमोद सिंह, जयप्रकाश यादव, विजेंद्र सिंह, विजय जयसवाल, संजय सिंह, रणजीत सिंह, मनोज तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, रूप राम साहू, विजय शुक्ला, गजानंद बंछोर, तिलक राज, शैलेंद्र शेंडे और सुषमा जेठानी आदि उपस्थित थे।
पहले 17 जुलाई को थी घेराव की तैयारी
भिलाई नगर विधायक के आवास के घेराव की तैयारी पहले भाजपा ने 17 जुलाई को थी। हरेली त्यौहार होने के चलते इसे आगे बढ़ाकर 18 जुलाई किया गया है। 17 जुलाई को भाजपा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार को सुबह 11 बजे भाजपा भिलाई कार्यालय में मनाएगी। इस मौके पर भाजपा नेताओं के द्वारा वृक्षारोपण किया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पकवान ठेठरी, खुरमी, चीला का स्वाद लेकर गेड़ी चढ़ा जाएगा।












