
छत्तीसगढ़
अरपा नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 3 बच्चियों की डूबने से मौत
बिलासपुर। बिलासपुर में अरपा नदी में डूबने से 3 बहनों की मौत हो गई। तीनों एक ही परिवार के हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे के आसपास तीनों बहने अरपा नदी में नहाने गई हुई थी इसी दौरान पैर फिसलने से तीनों गहरे पानी में जा गिरी और बहते चली गई। मामले की सूचना मिलते ही तुरंत मौक़े पर पुलिस की टीम और एसडीआरएफ की टीम पहुंचकर तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। मृतकों में पूजा पटेल पिता सुशील पटेल (18), रितु पटेल (14), धनेश्वरी पटेल पिता मांधु पटेल (11) शामिल हैं।







