छत्तीसगढ़

आर्य समाज मंदिर, सेक्टर-6 में लगा निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर, 259 लोगों ने कराई जांच

By Dinesh chourasiya

भिलाई | महर्षि दयानंद आर्य विद्यालय, सेक्टर 6, आर्य समाज मंदिर में निशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसका 259 लोगों ने लाभ लिया। मैत्री कॉलेज ऑफ डेंटिस्ट्री एंड रिसर्च सेंटर के दंत विभाग अध्यक्ष डॉ. वी. बालासुब्रमण्यम, एमडीएस ने अपनी टीम के साथ शिविर में सेवा दी।

आर्य समाज के प्रधान अवनी भूषण पुरंग, प्रवीण गुप्ता, ज्योति पुरंग, प्राचार्य शीला फंड, अंजू ठाकुर ने डॉक्टरों की टीम का सम्मान किया। इस अवसर पर आचार्य डॉ. अजय आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज को मानव मात्र की सेवा करने का संदेश दिया था। शिविर में भावना तनया दांडेकर, डॉ. अदिति बंगानी, अनीशा मिश्रा, अनीश दास, आकाश भुइया, नम्रता भट्टाचार्जी, भाग्यश्री आकांक्षा सिंह, अंजली मिश्रा आदि ने भी सेवा दी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button