
देश-विदेश
मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर का कराया गया इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई ये वजह
गया: बिहार के गया से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर को गया में इमरजेंसी में उतारा गया। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को उतारना पड़ा। सीएम का गया, जहानाबाद, अरवल समेत अन्य जिलों में हवाई दौरा प्रस्तावित था।
बिहार में कम बारिश की वजह से कई जिलों में सूखे की स्थित बन गई है और किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। सीएम इसका जायजा लेने निकले थे। लेकिन अचान मौसम का मिजाज बदल गया और सीएम के चॉपर को गया में उतारना पड़ा। सीएम गया से सड़क मार्ग से पटना लौट गए।













