छत्तीसगढ़

घर में घुसकर बदमाश ने की कृषि विस्तार अधिकारी पर फायरिंग, अस्पताल में भर्ती

बीजापुर। जिले के भोपालपटनम बस्ती के क्लब पारा में घर में घुसकर कृषि विस्तार अधिकारी पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। यहां कृषि विस्तार अधिकारी मुन्ना लाल बघेल पर एक हमलावर ने हत्‍या के इरादे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में कृषि विस्तार अधिकारी के हाथ में चोट पहुंची है। घटना के बाद उन्हें भोपालपटनम के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी अनुसार रात तकरीबन 11 बजे कृषि विस्तार अधिकारी घर में सो रहे थे। इसी दौरान हमलावर घर के पीछे के दरवाजे को खोलकर अंदर घुस आया। इससे पहले अधिकारी कुछ समझ पाते हमलावर ने उनपर फायरिंग कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि अधिकारी के हाथ में गोली लगी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोपालपट्टनम में उनका इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button