
खेल
हार्दिक को मिली टीम इंडिया की कप्तानी, रोहित से छीनी कमान
इंडियन क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटी है. इस दौरान बुधवार को टी20 टीम का चयन किया गया. नए चीफ सलेक्टर ने पद संभालने के एक दिन बाद ही इस टीम की घोषणा की. इस में रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम नहीं था जबकि तीन नए चेहरों को शामिल किया गया. बता दे की भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच होने वाली 5 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ) ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया।








