
वेटलिफ्टिंग में बालोद का परचम, स्वर्ण पदक विजेताओं का जिला प्रशासन ने किया सम्मान
ऑल इंडिया सिविल सर्विस एवं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ियों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, श्रीफल एवं शॉल भेंटकर किया सम्मानित








रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 25 जून 2026




संयुक्त जिला कार्यालय में आज कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक , डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक जिला खेल अधिकारी श्रीमती प्राची ठाकुर ने वेटलिफ्टिंग में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले 02 खिलाड़ियों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, श्रीफल एवं साल के साथ सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।

उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विस 2026 में बालोद जिले की वेटलिफ्टिंग महिला खिलाड़ी अनीता शिंदे ने 86 किग्रा वेट केटेगरी में स्वर्ण पदक जीता एवं उनके द्वारा प्रशिक्षित खिलाड़ी कुमारी विनीता ठाकुर ने रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में वेंटलिफ्टिंग में 77 किग्रा वेट केटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर बालोद जिले का नाम रोशन किया है






