Aradhna news BalodBalodUncategorizedछत्तीसगढ़
Trending
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती: दावा-आपत्ति के लिए 3 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर
रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 25 जून 2026







गुण्डरदेही विकासखण्ड के आंगनबाड़ी परसतराई केन्द्र क्रमांक 02 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति हेतु आॅनलाईन आवेदन उपरांत आॅनलाईन दावा आपत्ति 03 जुलाई 2026 तक आमंत्रित की गई है। एकीकृत बाल विकास परियोजना गुण्डरदेही की परियोजना अधिकारी ने बताया कि गुण्डरदेही विकासखण्ड के आंगनबाड़ी परसतराई केन्द्र क्रमांक 02 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति हेतु आॅनलाइन आवेदन 12 मई से 27 मई 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदन पत्रों के मूल्यांकन उपरांत पत्रक तैयार कर दावा आपत्ति 03 जुलाई 2026 तक ऑनलाईन पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से आमंत्रित की गई है।





