
दुर्ग अंजोरा के रीपा केन्द्र में प्लास्टिक की बाटल और जार का उत्पादन, कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने बुधवार को प्लास्टिक जार की पहली खेप को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
By Dinesh chourasiya
रीपा के अंजोरा केंद्र में प्लास्टिक फैक्ट्री में उत्पादन शुरू हो गया है। यहां प्लास्टिक बाटल के साथ-साथ जार का भी उत्पादन किया जा रहा है। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने बुधवार को प्लास्टिक जार की पहली खेप को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
कलेक्टर ने अंजोरा में निर्मित प्लास्टिक बाटल, प्लास्टिक जार एवं बेकरी का निरीक्षण किया, जिसमें ब्रेड व पाव तैयार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान प्लास्टिक जार के वाहन को हरी झण्डी दिखाकर भिलाई के लिए रवाना किया। इस उद्योग में प्रतिदिन 6 हजार प्लास्टिक जार तैयार किया जाता है। 17 रुपए प्रति नग के हिसाब से बाजार में बेचा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मच्छरों एवं मक्खियों से बचाने के लिए खिड़कियों में नेट लगाने को कहा। उन्होंने ढाबा और अंजोरा केंद्र में बड़े कूलर लगाने के भी निर्देश िदए। ढाबा केंद्र के गारमेंट फैक्ट्री में कार्यरत महिलाओं ने बताया कि यहां 70 लोगों को रोजगार प्राप्त हो रहा है।







भेड़सर के गौठान भी पहुंचे कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा इसके बाद कलेक्टर ने भेड़सर गौठान का निरीक्षण किया। वहां उत्पादित होने वाले वर्मी कम्पोस्ट की विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने भेड़सर गौठान को सुंदर बनाने के लिए वर्मी कम्पोस्ट के साथ-साथ बाड़ी में मक्का, दलहन, तिलहन एवं फलदार पौधे लगाने कहा। कलेक्टर ने मक्का के कार्य को जल्द चालू करने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने गनियारी में बाड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जय गौरी महिला समूह के सदस्यों ने बताया कि 2 एकड़ में नेपियर घास लगाया गया है।







