छत्तीसगढ़

हिरण के सींग और खाल की तस्करी करते 4 आरोपियो को रायपुर पुलिस ने धरदबोचा 

By Dinesh chourasiya

रायपुर। CG  : राजधानी पुलिस ने हिरण के सींग और खाल की तस्करी करते 4 तस्करों को धरदबोचा है। आरोपी हिरण के सींग और खाल को महासमुंद से रायपुर बेचने के लिए ला रहे थे। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हिरण के 2 नग सींग और 1 नग खाल जप्त किया है

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि बाइक सवार दो व्यक्ति अपने पास हिरण के सींग व खाल रख ग्राम गोढ़ी से होते हुए मंदिर हसौद के रास्ते रायपुर की ओर आ रहे है। जिस पर पुलिस द्वारा मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम नवागांव स्थित अंडरब्रीज के पास तस्करों को पकड़ने हेतु नाकाबंदी पाईंट लगाया गया। इसी दौरान बाइक सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम भूपेन्द्र कुमार साहू एवं फागूराम यादव निवासी आरंग रायपुर का होना बताया।

: तलाशी लेने पर बोरी में वन्यजीव हिरण का 2 नग सींग और 1 नग खाल रखा होना पाया गया। पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने 2 अन्य साथी महासमुंद निवासी लिलेश साहू एवं भीषम बरिहा द्वारा उन्हें विक्रय करने हेतु हिरण के सींग एवं खाल को देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी लिलेश साहू एवं भीषम बरिहा की भी पतासाजी कर दोनों को पकड़ा गया।

चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखें 2 नग हिरण के सींग व 1 नग खाल और तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 4 लाख रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। आरोपियों द्वारा वन्य जीव हिरण के सिंग एवं खाल को कहां से लाया गया है, इस संबंध में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपियों में भूपेन्द्र कुमार साहु पिता जामा राम साहु उम्र 37 साल निवासी ग्राम देवरीं फागुराम यादव पिता फेरू राम यादव उम्र 36 साल निवासी ग्राम गुल्लु पारा थाना आरंग जिला रायपुर, लिलेश साहू पिता अनिरूद्ध साहू उम्र 31 साल और भीषम बरिहा पिता कंसू राम बरिहा उम्र 32 साल निवासी ग्राम सिनोधा, पटेवा जिला महासमुंद शामिल है।

Related Articles

Back to top button