
जनरल कोच के लिए रेलवे करेगा खास प्रबंध, दूर होगी यात्रियों की एक बड़ी समस्या, जानिए क्या है योजना
By Dinesh chourasiya
लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को खाने-पीने की चीजें प्राप्त करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इस समस्या को अब दूर किया जा रहा है.
हाइलाइट्स
जनरल डिब्बों के शौचालय आमतौर पर काफी गंदे होते हैं.
इनमें पानी न होने की शिकायत भी यात्री करते रहते हैं.
सामान्य बोगी तक खाने-पीने की चीजें भी कम पहुंचती हैं.
नई दिल्ली. राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और हमसफर ट्रेनों को छोड़कर देश में चल रही सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल बोगी लगाई जाती है. रिजर्व बोगियों का किराया नहीं चुका पाने वाले जनरल डिब्बों में सफर करते हैं. जनरल डिब्बों में भारी भीड़ तो होती ही है, साथ ही इनमें सुविधाओं का भी टोटा होता है. जनरल डिब्बे ट्रेन के आगे या पीछे लगे होने की वजह से इनमें सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर खाने-पीने की चीजें लेने के लिए भी लंबी दौड़ लगानी पड़ती है. अब रेलवे ने जनरल डिब्बे में यात्रा करने वाले यात्रियों तक खाना और पानी पहुंचाने को नया कदम उठाया है.
रेलवे ने सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को सभी स्टेशनों पर जनरल बोगी के पास सस्ता भोजन, पीने का पानी और वेंडिंग ट्रॉलियों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. साथ ही स्टेशनों पर पेयजल बूथ बनाने और ट्रेन मैनेजमेंट को रास्ते में वाटरिंग स्टेशनों पर अनरिजर्व्ड कोचों के शौचालयों में पानी की पूरी व्यवस्था करने का भी आदेश दिया है. रेलवे बोर्ड के सदस्य जया वर्मा सिन्हा ने कहा है कि जनरल कोचों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं.







लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को खाने-पीने की चीजें प्राप्त करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जनरल डिब्बों के ट्रेन के आगे-या पीछे होने की वजह से ये कोच स्टेशन से या तो ज्यादा आगे निकल जाते हैं या पीछे रहे जाते हैं. आमतौर पर ये ऐसी जगह खड़े हो जाते हैं, जहां न तो पेयजल बूथ होता है और न








