
छत्तीसगढ़ के दुर्ग पहुंचा मानसून… पहले दिन सिर्फ 1 मिमी पानी गिरा, आज से अच्छी बारिश के आसार बने
By Dinesh chourasiya
दुर्ग जिले में मानसून की दस्तक हो गई है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने इसकी पुष्टि की है। पिछले साल की अपेक्षा 8 दिन देर से मानसून दुर्ग पहुंचा। हालांकि अब भी बारिश नाम मात्र की हुई है। पिछले 10 साल में यह पहली बार है प्री मानसून के नाम पर मात्र 19 मिलीमीटर बारिश हुई। वर्षा हुई है। शुक्रवार को मानसून सक्रिय हुआ। इस दौरान बारिश महज 1 मिलीमीटर हुई है। पिछले साल मानसून ने 14 जून को जगदलपुर, 15 को दुर्ग-रायपुर और 16 जून को पूरे प्रदेश में प्रवेश कर लिया था। इस बार 23 जून को दुर्ग पहुंचा है। शुक्रवार को अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
52 साल पहले जून में 370 मिलीमीटर बारिश हुई थी जून में हर साल बारिश होती है। 100 एमएम से लेकर 370 एमएम तक वर्षा दर्ज की गई है।







52 साल पहले जून 1971 में दुर्ग जिले में 370 एमएम से अधिक वर्षा हुई थी। बीते 10 साल के आंकड़ों पर गौर करें तो हर साल बारिश होती है। सबसे कम जून 2017 में 103 एमएम वर्षा हुई थी और जबकि 355 एमएम वर्षा एक साल बाद ही जून 2018 में हुई। पिछले साल 2022 में 296 एमएम वर्षा हुई थी। जबकि इस साल 23 जून तक मात्र 19 एमएम वर्षा हुई है। इधर शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम 26.6 डिग्री रहा।







