छत्तीसगढ़

तुम मेरे दोस्त के साथ सेक्स करना…मैं उसकी पत्नी के साथ’ सोसायटी में खुलेआम चल रहा Wife Swapping का खेल ‘

By Dinesh chourasiya

नोएडा:  आधुनिकता के इस दौर में हम अपनी सभ्यताओं को छोड़कर पश्चिमी सभ्यता को तेजी से अपनाते जा रहे हैं। पश्चिमी सभ्यता को अपनाने के चक्कर में हम अपनी ​मर्यादाओं को भी लांघ जाते हैं और ऐसा काम कर गुजरते हैं जिसकी समाज हमें अनुमति नहीं देता है। ऐसा ही एक मामला राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर वाइफ स्वैपिंग के लिए दबवा बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने अपने पति के अलावा 9 अन्य दोस्तों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति और उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

महिला का आरोप है कि उसका कारोबारी पति उस पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ सोने के लिए दबाव बनाता है। इसके अलावा वह उसे जबरन शराब पिलाने के साथ सहित अन्य प्रकार का नशा करने और मॉडर्न बनने का दबाव डालता है।

मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली महिला की शादी पिछले साल जनवरी में मुरादाबाद निवासी संकल्प शर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला का पति और उसका परिवार नोएडा के सेक्टर-137 स्थित एक वीआईपी सोसाइटी में आकर रहने लगा। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वाले शादी के कुछ समय बाद ही उस पर नशा करने से लेकर नॉनवेज खाने तक का दबाव बनाने लगे। ऐसा न करने पर उसे गंवार कहकर अपमानित किया जाता था।

पीड़ित महिला द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में पति के दोस्त और उसकी पत्नी का नाम भी शामिल है, जिनके साथ वाइफ स्वैपिंग करने का दबाव बनाया गया था। महिला का दावा है कि उसके पति का अवैध संबंध है। महिला ने पिछले महीने 21 जून को एफआईआर दर्ज करवाई थी। महिला ने पति के अलावा सास-ससुर और ननद समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जबरन गर्भपात सहित कई धाराओं में केस दर्ज कराया है। महिला थाने की प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button