अपराधदेश-विदेश

महिला विधायक ने इंजीनियर को सरेआम जड़ा थप्पड़, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

ठाणे: महाराष्ट्र में ठाणे जिले की महिला विधायक द्वारा निगम के एक अभियंता को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में मीरा भायंदर की विधायक गीता जैन स्थानीय नगर निगम के दो अभियंताओं को कुछ निर्माण कार्य को गिराने के लिए अपशब्द कहते सुनी जा सकती हैं। निर्माण कार्यों के खिलाफ अभियंताओं की कार्रवाई के कारण बच्चों सहित इसमें रहने वालों को मानसून से पहले सड़कों पर रहने को मजबूर होना पड़ा।

जैन ने सवाल किया कि अभियंता ढांचों को कैसे गिरा सकते हैं और विधायक ने उनसे सरकारी प्रस्ताव (जीआर) पेश करने को कहा। इस मामले में जैन की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। वहीं, निगम आयुक्त दिलीप ढोले से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सक। भाजपा की पूर्व महापौर रहीं जैन ने 2019 का चुनाव निर्दलीय के रूप में जीता था। वह भाजपा-शिवसेना सरकार का समर्थन करती हैं।

Related Articles

Back to top button