
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव पहुंचे मंदिर भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की सहपरिवार पूजा अर्चना कर भगवान जगन्नाथ से भिलाईवासियों की सुंख शांति और समृद्धि की कामना की…
By Dinesh chourasiya
भिलाई। भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा का महापर्व भिलाई में धूमधाम से मनाया गया। हजारों की संख्या में भक्तों भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए उपस्थित रहे। वही भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाइवासियो सहित पूरे प्रदेश वासियों को आज के पावन अवसर महापर्व जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं दी हैं।
सुबह सबसे पहले विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 6 जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। जहां वे परिवार के साथ भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर महाप्रभु जगन्नाथ चरणों मे पुष्प अर्पित कर हाथ जोड़ कर भिलाइवासियो सहित पूरे प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
देवेंद्र यादव ने कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। यहां हर साल भक्ति भाव से श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ रथयात्रा निकाली जाती रही है। विधायक श्री यादव ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित संपूर्ण भारत में एक साथ निकलने वाली यह रथयात्रा सांस्कृतिक एकता तथा सौहार्द्र का प्रतीक







