
बालासोर ट्रेन हादसे में अमीर खान का था हाथ, CBI ने सील किया घर, 290 से अधिक लोगों की हो गई थी मौत
By Dinesh chourasiya







बालासोर: ओडिशा के बालासोर में हाल ही में हुए ट्रेन हादसे को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मामले में सीबीआई ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए जेई आमिर खान के घर को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में सीबीआई की टीम ने आमिर खान से पूछताछ की थी, लेकिन इसके बाद वह पूरे परिवार के साथ फरार था। इसके बाद सीबीआई की टीम आमिर खान की तलाश करते हुए उनके घर पहुंची, जहां पूरा परिवार गायब था। आस-पड़ोसियों से भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद अधिकारियों ने उसका घर सील कर दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक देश की तीसरी सबसे बड़ी रेल दुर्घटना मामले में रेलवे के 5 अधिकारी एजेंसी के रेडार पर हैं। इनमें बहानागा बाजार रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर सहित 5 कर्मचारी शामिल हैं। ये चारो रेलकर्मी सिग्नलिंग और ट्रेनों को पास देने के काम से जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि पांचों रेलकर्मी अभी ऑन ड्यूटी हैं और सीबीआई की ओर से उन्हें समय-समय पर बुलाकर पूछताछ की जा रही है।




गौरतलब है कि कोरोमंडल एक्सप्रेस दो जून को बाहानगा बाजार स्टेशन के पास शाम सात बजे के आसपास एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी, जिससे उसके अधिकतर डिब्बे पटरी से उतर गए। उसी समय दूसरी लाइन से गुजर रही बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस के आखिरी कुछ डिब्बों से कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे टकरा गए।








