छत्तीसगढ़

रायपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने युवक को कुचला, 100 मीटर तक घसीटता चला गया शरीर, मौत

By Dinesh chourasiya

रायपुर । : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज फिर सड़के खून से रंग गई ।  घटना रायपुर के कृषि महाविद्यालय से गुजरने वाली सड़क पर हुई एक ऑयल टैंकर ने युवक को कुचल दिया।जिसके बाद युवक कि मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार ऑयल टैंकर भारत पैट्रोलियम के मंदिर हसौद स्थित डिपो की ओर से आ रहा था। तेलीबांधा की ओर जा रहे इस टैंकर के पिछले पहियों में बाइक सवार युवक चपेट में आ गया। पहियों से बुरी तरह युवक का सिर कुचल गया। लगभग 100 मीटर तक उसका शरीर पहियों में फंसकर घसीटने लगा।मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास की दूसरे वाहन चालकों ने ऑयल टैंकर को रोका और पुलिस को खबर दी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई हो रही

युवक जिस गाड़ी पर सवार था उसका नंबर सीजी 23 H 2315 है। माना जा रहा है कि बाइक सवार ओवर टेक करते हुए टैंकर के पिछले पहियों से टकराकर गिरा होगा। जिससे वो हादसे का शिकार हुआ होगा। फिलहाल युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई हो रही है।

Related Articles

Back to top button