छत्तीसगढ़

अवैध रेत खनन पर जिला प्रशासन की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही दुर्ग तहसीलदार ने की देर रात रेत माफियाओं पर की ताबड़तोड़ कार्यवाही देर रात हुई छापेमार कार्यवाही में दो चेन माउंटेन समेत बारह आईवा ट्रक जप्त

By Dinesh chourasiya

अवैध रेत खनन पर जिला प्रशासन की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही
दुर्ग तहसीलदार ने की देर रात रेत माफियाओं पर की ताबड़तोड़ कार्यवाही
देर रात हुई छापेमार कार्यवाही में दो चेन माउंटेन समेत बारह आईवा ट्रक जप्त
दुर्ग जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही जिला प्रशासन ने देर रात की है,
जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का मामला पुलिस बल मौके पर तैनात
दबिश से घबराये माफिया गाड़ियाँ छोड़ मौके से हुए फरार
मामला जिला मुख्यालय से लगे ग्राम सिरसा क्षेत्र का है जहा रेत का उत्खनन रात के अन्देरे में किये जाने की सूचना राजस्व विभाग को मिल रही थी, जिसके बाद तहसीलदार ख्याती नेताम सहित नायब तहसीलदार सत्येंद्र शुक्ला ने स्वंय मौके पर पुलिस बल के साथ दबिश देकर जिले में हुए अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की है, तहसीलदार को रेत माफिया गाड़ियों को छोड़कर मौके से फरार हो गए, देर रात करीब 4 घंटे तक चली इस कार्यवाही में 2 चेन माउंटेन समेत 12 आईवा गाड़ी की जप्ती कार्यवाही की गई है, फ़िलहाल पता नहीं चल पाया है कि गाड़ियां किसकी है,
आपको बता दें कि ये वही गाव है जहा नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव का निवास है, और उनके पति भुनेश्वर यादव इसी ग्राम के सरपंच भी है, अब ऐसे में इस क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन कई सवालों को जन्म देता दिखाई दे रहा है |
बहरहाल देर रात हुई इस कार्यवाही ने क्षेत्र के माफियाओं में खलबली पैदा कर दी है, कार्यवाही के बाद तक़रीबन देर रात 2 बजे जप्ती पंचनामा कार्यवाही पूरी कर ख्याती नेताम सहित नायब तहसीलदार सत्येंद्र शुक्ला ने मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया और वापस लौट गए, छापेमार कार्यवाही देर रात 10 बजे से शुरू हुई जो कार्यवाही लगभग 4 घंटे तक चली, लेकिन जिले के जिम्मेदार खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी इस चार घंटे तक चली कार्यवाही के दौरान कही नजर नहीं आये, जिसको लेकर भी कई सवाल खड़े होते दिखाई दे रहे है |

Related Articles

Back to top button