छत्तीसगढ़

CG CRIME NEWS : बाइक सवार दंपत्ति से लूटपाट करने वाले 2 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर। CG  : जिले में 14 जून की रात को बाइक सवार दंपत्ति से परसदा स्थित हाउसिंग बोर्ड के पास नगदी रकम समेत मोबाइल व अन्य सामानों की लूटपाट हुआ था। इस मामले में पुलिस खुलासा करते हुए बताया कि ग्राम परसदा निवासी केहर कुर्रे राजमिस्त्री का काम करता है।

बता दें कि जो 14 जून की रात अपनी पत्नी के साथ बाइक में सवार होकर तनोत से अपने घर परसदा लौट रहा था। इस बीच हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास दो बाइक में सवार पांच युवक इनके करीब पहुंचे और बाइक को धक्का मार कर नीचे गिरा दिया। फिर मारपीट करते हुए केहर के पास से नगदी 25 हजार रुपए एवं मोबाइल वापस में रखें अन्य सामानों को लूट कर भाग निकले थे।

जिनमें से दो नाबालिग समेत 4 लोगों को आज सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें दीपक यादव व यशवंत लोहार समेत दो नाबालिक भी शामिल है। तो वहीं वारदात में संलिप्त एक आरोपी मनोज सूर्यवंशी फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button