
छत्तीसगढ़
भिलाई से नाबालिग लड़की का किडनैप कर ले गया बाहर, 4 महीने तक कई बार किया दुष्कर्म। आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
By Dinesh chourasiya
भिलाई से 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। एक युवक ने किशोरी का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा हैं।
भिलाई नगर टीआई राजेश साहू ने बताया कि यह घटना फरवरी 2023 की घटना है। आरोपी टिकेश्वर बंधु मजदूरी का काम करता है। इसी दौरान युवक किशोरी का अपहरण कर उसे साथ में रायपुर ले गया। बता दें कि आरोपी 4 महीने से रायपुर में किशोरी को अपने साथ लेकर रह रहा था। जहां उसने किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए बलात्कार किया।
इतना ही नहीं वह पीड़िता को अपने साथ जबरदस्ती रखा और उसके साथ शीरीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच आरोपी ने अपना मोबाइल चालू कर लिया। सर्विलांस में मोबाइल लगाया गया था। जिसमें आरोपी का लोकेशन रायपुर में मिला। तत्काल लोकेशन मिलने पर भिलाई पुलिस की एक टीम रायपुर रवाना हुई।





