छत्तीसगढ़

शादी का लालच देकर 3 साल तक 11 साल बड़ी महिला से करता रहा रेप, प्रेग्नेंट होने पर छोड़ा, महिला की शिकायत पर अब गिरफ्तार…

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर। CG : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में महिला से शादी का लालच देकर दुष्कर्म करने वाले  आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जब महिला गर्भवती हुई तो युवक ने शादी के लिए मना कर दिया। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक 37 वर्षीय महिला तोरवा थाना क्षेत्र के शासकीय स्कूल की शिक्षिका है। जिसे आरोपी युवक 26 वर्षीय नीरज तिवारी से 3 साल पहले दोस्ती, और दोस्ती से प्यार हो गया था। नीरज तिवारी गांधी चौक में होटल चलाता है। महिला ने आरोप लगाया कि वह किराये के मकान में अकेले रहती थी। अकेला देखकर नीरज ने घर में आना जाना शुरू कर दिया। उसके बाद शादी का झांसा देकर 3 साल तक दुष्कर्म करता रहा। उसके बाद प्रेग्नेंट होने पर विवाह से इंकार कर दिया।

इतना ही नहीं बल्कि शिक्षिका ने जब शादी के लिए जिद की तो आरोपी ने मारपीट करने लगा। युवक उसे गर्भपात करवाने के लिए कह रहा था। आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 323,294,506 के तहत मामला  दर्जकर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button