
अविनाश साहू चाणक्य न्यूज़ इंडिया में रिपोर्टर नियुक्त, पत्रकारिता के क्षेत्र में मिली नई जिम्मेदारी
मेहनत और लगन से नई बुलंदियां हासिल करने की शुभकामनाएं
विजय कुमार की रिपोर्ट
बालोद 07 अगस्त 2026 (छत्तीसगढ़)। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय अविनाश साहू को चाणक्य न्यूज़ इंडिया में रिपोर्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर पत्रकारों, शुभचिंतकों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
![]()
अविनाश साहू को मिली इस नई जिम्मेदारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। शुभचिंतकों ने उम्मीद जताई कि वे पूरी मेहनत, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।
बधाई संदेशों में कहा गया कि निरंतर मेहनत और पत्रकारिता के प्रति समर्पण व्यक्ति को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। शुभचिंतकों ने अविनाश साहू के सफल पत्रकारिता जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे नई जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ते हुए अपनी अलग पहचान स्थापित करें।
अविनाश साहू को चाणक्य न्यूज़ इंडिया में रिपोर्टर नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 💐







