Uncategorized
न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ
By Dinesh chourasiya







राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम् में न्यायाधिपति श्री कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। इससे पहले वे उड़ीसा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, न्यायाधीशगण एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्य न्यायाधीश श्री महापात्र को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल के लिए सफलता की कामना की।








