ग्राम पंचायत झलमला में करोड़ों के भ्रष्टाचार व वित्तीय अनियमितता की जांच के आदेश, एसडीएम ने जनपद सीईओ को 7 दिनों में मांगी रिपोर्ट*।
विजय कुमार की रिपोर्ट
विजय कुमार की रिपोर्ट
बालोद 8 अगस्त 2026 (छत्तीसगढ़)। ग्राम पंचायत झलमला (जनपद पंचायत बालोद) में शासकीय योजनाओं की राशि में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता, व्यापक भ्रष्टाचार तथा आवेदक को डराने-धमकाने और दबाव बनाने की गंभीर शिकायत पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर महोदय, जिला बालोद के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बालोद द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जनपद पंचायत बालोद को पत्र प्रेषित कर विस्तृत जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
प्रमुख बिंदु:
मामला: ग्राम पंचायत झलमला में 4वें एवं 15वें वित्त आयोग सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं में करोड़ों रुपये की राशि में भारी वित्तीय अनियमितता एवं भ्रष्टाचार का आरोप।
शिकायतकर्ता: आवेदक श्री रितेश कुमार (पाररास वार्ड-20, बालोद) द्वारा कलेक्टर महोदय के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई थी।
जांच के आदेश: एसडीएम कार्यालय बालोद (क्रमांक 1278 / प्र-1/अ.वि.अ./2026, दिनांक 03/09/2026) द्वारा जनपद सीईओ को निर्देशित किया गया है कि वे स्वयं अथवा अपने अधीनस्थ किसी सक्षम अधिकारी से शिकायत के प्रत्येक बिन्दु की सूक्ष्म जांच करवाएं।
समय-सीमा: अभिलेखीय साक्ष्यों सहित विस्तृत जांच रिपोर्ट 07 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर के कड़े रुख और एसडीएम द्वारा 7 दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट मांगे जाने से पंचायत प्रशासन व संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।







