
मध्यप्रदेश में भी मिलेगा 500 रूपए में गैस सिलेंडर, जनता के सामने प्रियंका गांधी ने किए 5 बड़े वादे
By Dinesh chourasiya
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश की जनता से किए 5 वादे, किया चुनावी शंखनाद







जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर पहुंची प्रियंका गांधी ने आगामी चुनाव का शंखनाद कर कर दिया है। इस दौरान गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी की महासचिव ने प्रदेश सरकार द्वारा किए वादों को पूरा नहीं करने के आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने एमपी की जनता से कई वादे भी किए।
: जनसभा को संबोधिचत करते हुए प्रियंका गांधी ने सरकारी की नाकामी को गिनाते हुए प्रियंका गांधी ने जनता से कई वादे किए। प्रियंका ने प्रदेश में सरकार बनते ही महिलाओं को हर माह 1500 रुपए, गैस सिलेंडर 500 रुपए, 100 युनिट बिजली पर 100 रुपए और 200 युनिट बिजली पर बिल हाफ करने का वादा किया इतना ही नहीं आगे उन्होंने प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू करने और किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया।











