
अविनाश साहू बने पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के युवा जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति में नई नियुक्ति, अविनाश साहू संभालेंगे युवा जिला उपाध्यक्ष का दायित्व
रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर पत्रकार
बालोद (छत्तीसगढ़), 6 सितंबर 2026। पत्रकारों के हितों, सुरक्षा और संगठनात्मक एकजुटता के लिए कार्यरत पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (छत्तीसगढ़) ने बालोद जिले में संगठन के विस्तार को लेकर नई नियुक्ति की है। संगठन ने अविनाश साहू, पिता दीपक साहू, निवासी वार्ड क्रमांक 6, पांडेपारा, बालोद को युवा जिला उपाध्यक्ष, बालोद नियुक्त किया है।
संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, अविनाश साहू को पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के युवा संगठन में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों के अनुरूप पत्रकारों के हितों, सुरक्षा तथा संगठनात्मक मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई है।
पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (छत्तीसगढ़) के प्रदेश अध्यक्ष हनु नायक के नेतृत्व में संगठन द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों और एकजुटता को लेकर लगातार कार्य करने की बात कही गई है।
नव नियुक्त युवा जिला उपाध्यक्ष अविनाश साहू की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे बालोद जिले में युवा संगठन को मजबूत करने और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।








