
बालोद जिले के युवाओं के लिए बड़ा अवसर: 11 सितंबर को रोजगार मेला, 185 पदों पर होगी सीधी भर्ती
जिला रोजगार कार्यालय सिवनी में आयोजित होगा एक दिवसीय रोजगार मेला, 10वीं से ग्रेजुएट और तकनीकी योग्यताधारी अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
योगेश्वर की रिपोर्ट पत्रकार
बालोद (छत्तीसगढ़)। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 11 सितंबर को जिला रोजगार कार्यालय, सिवनी (बालोद) में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में तीन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है।
आयोजकों के अनुसार, रोजगार मेले के माध्यम से कुल 185 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसमें तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों प्रकार के पद शामिल होंगे।
रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, बी.एससी. एग्रीकल्चर, इंजीनियरिंग तथा किसी भी संकाय से स्नातक अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए रोजगार विभाग के पोर्टल अथवा अधिकृत मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।
जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं से निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीयन कर रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ लेने की अपील की गई है।







