Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending

धनराज कुमार बने पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के बालोद ग्रामीण युवा जिलाध्यक्ष

धनराज कुमार संभालेंगे बालोद ग्रामीण युवा जिलाध्यक्ष की कमान

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर पत्रकार 

बालोद (छत्तीसगढ़), 06 सितंबर 2026। पत्रकारों की सुरक्षा, एकता और संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से कार्यरत पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (All India Protection & Unity of Journalist) ने संगठन का विस्तार करते हुए धनराज कुमार को बालोद ग्रामीण (युवा) जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, धनराज कुमार, पिता भैरा राम, निवासी वार्ड क्रमांक 13, पोस्ट-टेकापार, जिला बालोद को तत्काल प्रभाव से युवा जिलाध्यक्ष, बालोद ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्ति पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (छत्तीसगढ़) के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) श्री हनु नायक द्वारा की गई है। संगठन ने विश्वास जताया है कि धनराज कुमार अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए बालोद ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकारों को संगठित करने, उनकी एकता को मजबूत करने और पत्रकारों की सुरक्षा एवं हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

धनराज कुमार की नियुक्ति को संगठन के ग्रामीण विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नव नियुक्त युवा जिलाध्यक्ष को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं।

नियुक्ति की प्रतिलिपि कलेक्टर बालोद एवं संगठन के संबंधित पदाधिकारियों और सदस्यों को सूचनार्थ प्रेषित किए जाने की जानकारी भी दी गई है।

Related Articles

Back to top button