Uncategorized

दुर्ग में युवक ने दिया दगा तो लड़की ने कराई FIR:10 सालों तक रहे रिलेशन में, एबॉर्शन कराया, फिर किया शादी से इंकार अब गया जेल

By Dinesh chourasiya

दुर्ग29 मिनट पहले
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले में एक लड़की को झूठे प्यार में फंसाकर 10 साल तक रिलेशन में रखने के बाद धोखा देने का मामला सामने आया है। इसके बाद लड़की ने लड़के खिलाफ पद्मनाभपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि एक युवती ने पद्मनाभपुर थाने में दैहिक शोषण का मामला दर्ज कराया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि साल 2015 में उसकी मुलाकात मो. आमिर सिद्दकी पिता मोहसीन सिद्दकी (35 साल) निवासी कांट्रैक्टर नगर विशाल मेगामार्ट व चंद्रामौर्या टाकीज के पास से हुई थी।

दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने से वो एक दूसरे से प्यार करने लगे। आमिर ने लड़की को शादी का वादा किया, लेकिन लड़की के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद भी आमिर और लड़की साल 2015 से 2025 तक एक साथ रहे। दोनों के बीच मिलना जुलना होता रहा।

इस दौरान आमिर ने समय समय पर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। लड़की के गर्भवती होने पर उसने उसे शादी करने का झूठा वादा किया और एऑर्शन करा दिया। कुछ दिन पहले लड़की को पता की आमिर का किसी दूसरी लड़की से निकाह होने वाला है, इस पर उसने उससे झगड़ा किया और शादी के लिए दबाव बनाया।

जब लड़की शादी की जिद पर अड़ गई तो आमिर ने लड़की से शादी करने से ही मना कर दिया। इसके बाद लड़की ने पद्मनाभपुर थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पद्मनाभपुर पुलिस ने आमिर के खिलाफ धारा 376(2)ढ, 313 के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Related Articles

Back to top button