छत्तीसगढ़

पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार 

By Dinesh chourasiya

रायगढ़। CG  : रायगढ़ पुलिस ने अवैध सम्बन्ध के शक में युवक की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बरतापाली में गांव के जोहित राम राठिया (30 साल) को गांव के ही कंचन सिंह राठिया (उम्र 40 वर्ष ) ने  चाकू से जोहित पर हमला कर हत्या के बाद से फरार है। यह मामला धरमजयगढ़ तहसील के ग्राम बरतापाली का है।

जिसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की, इस दौरान आरोपी कंचन सिंह राठिया को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे आज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। मृतक के नजदीकी रिस्तेदारों से पूछताछ में आरोपी कंचन सिंह राठिया द्वारा उसकी पत्नी के चरित्र शंका को लेकर कल दोपहर कंचन राठिया द्वारा जोहित राठिया से झगड़ा विवाद, मारपीट कर जोहित की चाकू से हत्या की बात सामने आ रही है।
मृतक जोहित राम राठिया के चचेरे भाई गजरूप सिंह राठिया (उम्र 37 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की दोपहर घटना की सूचना पाकर गांव के त्रिलोचन के घर जाकर देखा चचेरा भाई जोहित राम राठिया, त्रिलोचन राठिया के घर आंगन में मृत अवस्था में पड़ा मिला, जिसके हाथ और पसली के पास चाकू के चोट के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धरमजयगढ़ उप निरीक्षक नंद लाल पैंकरा अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे।फरार आरोपी कंचन राठिया की पतासाजी कर गांव के समीप घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त चाकू को जब्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button