
CG भ्रष्टाचार का पुल टूटा : चांपी नाला में बना पुल टूटने से आवागमन पूरी तरह बंद, वाहनों की लगी लंबी-लंबी कतारें
By Dinesh chourasiya
बिलासपुर। CG NEWS : जिले कोटा-रतनपुर रोड का घटिया निर्माण कार्य के चलते चांपी नाले पर बना पुल टूट गया है। जिसके चलते मुख्यमार्ग बंद होने से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। वैकल्पिक मार्ग से वाहन चालक डाइवर्ट हो रहे है। घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा के चलते लाखों लोगों के आवागमन का मार्ग अवरुद्ध हो गया है और राहगीरों को रास्ता बदलकर लंबे रास्ते से सफर करना पड़ रहा है। बीजेपी के कार्यकाल में हुआ इस पुलिया का निर्माणदरसल एडीबी और ठेकेदार जिंदल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के ठेकेदार की लापरवाही ऊजागर हुई है।








इस पुल के निर्माण के लिए राज्य क्षेत्र सड़क परियोजना के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2016 में टेंडर जारी किया था। और 2 साल में इसका निर्माण पूरा करना था। यह मार्ग रतनपुर- कोटा- लोरमी को जोड़ने के लिए 50 किलोमीटर तक के बनाया गया था। जिसके लिए 106 करोड़ 247 लाख रुपये जैसी भारी भरकम राशि जिंदल पीआरएल कंपनी बिलासपुर को दिया गया था।




पुल के टूटने से रतनपुर- कोटा मुख्यमार्ग के अलावा लोरमी जाने का भी रास्ता बंद हो गया है। और लोरमी, कोटा, मरवाही के लोगो का संपर्क रतनपुर होते हुए बिलासपुर से कट गया है। अब रतनपुर से ब्लॉक मुख्यालय कोटा जाने के लिए लोगों को वापस बिलासपुर की तरफ आकर कोनी के तुर्काडीह पुल से बेलगहना होकर जाना पड़ रहा है।







