देश-विदेश

दुकान पर सामान लेने गई नाबालिग से युवक ने की दरिंदगी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…

जिले के रघुनाथ नगर में एक 13 साल की लड़की के अपहरण और बलात्कार के मामले में पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दिया है। पीड़िता अपने घर से दुकान सामान खरीदने निकली हुई थी तभी आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया था।

आपको बता दें कि 15 मई की यह घटना है। पीड़िता दुकान से घर नहीं लौटी तो घरवाले काफी परेशान हुए खोजबीन करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस की टीम ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी।

ऐसे में पुलिस को आज साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार करते हुए पीड़िता को भी बरामद कर लिया है। पीड़िता ने बयान में बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

Related Articles

Back to top button