
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ शासन में सुब्रत साहू को मिला मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, इतने दिन छुट्टी में रहेंगे अभिताभ जैन
By Dinesh chourasiya
सीएस जैन की बेटी आदिति की शादी 5 जून को रायपुर में होगी. उनके होने वाले दामाद कमल किशोर उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस हैं. कमल किशोर महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं. रायपुर के ललित महल में आदिति और कमल किशोर के साथ परिणय सूत्र में बंधेगी. अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ के ही रहने वाले हैं. उनके पिता दल्लीराजहरा माइंस में ऑफिसर थे. अमिताभ जैन की स्कूली शिक्षा दल्लीराजहरा में हुई है.प्रशासनिक सेवा में आने के बाद वे ज्यादातर समय छत्तीसगढ़ में ही रहे हैं.


















