छत्तीसगढ़

RAIPUR ACCIDENT NEWS : रायपुर में दर्दनाक हादसा, 8 साल के मासूम समेत तीन लोगों की मौत, टुकड़ों में मिली लाश, महिला घायल 

By Dinesh chourasiya

रायपुर।  राजधानी से लगे धरसीवा क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। बाइक में चार लोग सवार थे। हादसे में एक बच्ची समेत 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक महिला घायल है। ये घटना धरसीवां थाना इलाके का है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर धनेली सांकरा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा दिया। बाइक में चार लोग सवार होकर जा रहे थे, तभी वे हादसे का शिकार हो गए। दर्दनाक हादसे में एक बच्चे समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। फिलाहल, इस पूरे मामले में सिलतरा पुलिस जांच में जुट गई है।

 

  मृतक और घायलों की हुई पहचान

 

तीनो मृतकों में भाई – बहन और बहन का बच्चा शामिल है, जिनके नाम बासु तांडी, दोना कुमारी और दोना कुमारी का 8 साल का बेटा निहाल कुमार है। दोनो भाई – बहन की मां फूलमति की गंभीर हालत में इलाज जारी है। सभी मृतक और घायल गांधी नगर पंडरी के निवासी है।

Related Articles

Back to top button