छत्तीसगढ़

थाना प्रभारी रतनपुर कृष्णकांत सिंह हुए लाइन अटैच 

By Dinesh chourasiya

दुष्कर्म पीड़िता की मां को जेल भेजने के मामले में पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रतनपुर के थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है। इस समय रतनपुर में शांति मार्च निकाला जा रहा है।

रतनपुर के प्रकरण में आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह ने निष्पक्ष जांच हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में एक दल का गठन किया है ।

जिसमें एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल और निरीक्षक परिवेश तिवारी को शामिल किया गया है। आदेशित किया गया है कि यह टीम घटनाक्रम व एफआईआर के सम्पूर्ण तथ्यों की जांच रिपोर्ट सात दिवस के भीतर प्रस्तुत करें। दोषी व्यक्ति व लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही होगी।

वर्तमान में थाना प्रभारी रतनपुर कृष्णकांत सिंह को आगामी आदेश तक पुलिस लाइन में संबद्धता का आदेश जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button