CRIMEअपराधदेश-विदेश

नशे में धुत कार सवार दारोगा ने दो मजदूरों को कुचला, एक की मौके पर मौत

लखनऊः यूपी के फतेहपुर में नशे में धुत कार सवार दारोगा ने दो लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक की मौत जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया और आरोपी दारोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइवे दो पर देर शाम तेज रफ्तार कार सड़क किनारे जा रहे दो लोगों को रौंदती हुई आगे निकल गई। इस हादसे में शाहिल और जफर नाम के दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से शाहिल की मौके पर ही मौत हो गई और जफर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार बकेवर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर रवि गौतम कार चला रहे थे। उनका मेडिकल करवाया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा चलाने और फांसी की सजा देने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button