देश-विदेशशिक्षा-नौकरी

पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

भोपाल: मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। प्रदेश सरकार ने पेंशनरों के डीए में 5 प्रतिशत वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है। अब पेंशनभोगियों को मई से 17 के बजाय 22 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा। वहीं छठे वेतनमान में यह वृद्धि 10 प्रतिशत की गई है।

पेंशनरों को इसका लाभ 1 मई 2022 से मिलेगा। बता दें कि सरकार ने दो दिन पहले ही शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। जिसके बाद अब पेंशनभोगियों का भी ध्‍यान रखा गया है।

प्रदेश सरकार के पेंशनरों व परिवार पेंशनरों को वर्तमान देय महंगाई राहत की दर में 1 मई 2022 से सातवां वेतनमान पाने वालों के लिए 5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। जबकि छठवां वेतनमान पाने वालों के लिए 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यानि अब तक 17 फीसदी महंगाई भत्ता पा रहे सातवां वेतनमान वाले पेंशनर 22 फीसदी महंगाई भत्ता पाएंगे। वहीं 164 फीसदी महंगाई भत्ता पाने वाले छठवें वेतनमान के पेंशनरों 174 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।

Related Articles

Back to top button