राजनीति

राज्यसभा में महंगाई पर चर्चा शुरू

संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही जारी है। राज्यसभा में महंगाई पर चर्चा हो रही है। सोमवार को महंगाई के मुद्दे पर लोकसभा में भी चर्चा हुई थी। इसके अलावा अन्य कई मुद्दों पर सदन में चर्चा हो रही है।राज्यसभा में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि दुनिया में जब मामले सामने आने लगे तो भारत ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। केरल में पहला मामला सामने आने से पहले हमने सभी राज्यों को दिशानिर्देश जारी किए थे। जो भी केस आए हैं उनके लिए हमने एक विशेषज्ञ टीम भेजी और राज्य सरकार की मदद की।उन्होंने कहा कि भारत और दुनिया में मंकीपाक्स कोई नई बीमारी नहीं है। 1970 के बाद से अफ्रीका से काफी मामले देखने को मिल रहे हैं। डब्ल्यूएचओ ने इस पर खास ध्यान दिया है। इसको लेकर भारत में भी निगरानी शुरू हो गई है।

Related Articles

Back to top button