
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के टॉपटेन में दुर्ग के सानिया ने पाया 7 वां स्थान, 10वीं एवं 12 वीं की परीक्षा में बेटियों ने लहराया परचम : वोरा
By Dinesh chourasiya
दुर्ग। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 10 वीं व 12 वीं की परीक्षा के मेरिट सूची में छात्राएं रही आगे। जारी रिजल्ट के अनुसार हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2023 में 75.05 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। जिसमें बालिकाओं का प्रतिशत 79.16 तथा बालको का प्रतिशत 70.26 रहा व हाई सेकेण्डरी परीक्षा में 79.95 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। जिसमें बालिकाओं का प्रतिशत 83.64 है। शहर के आदर्श कन्या शाला स्कूल की छात्रा सानिया मरकाम ने उपलब्धियों का बड़ा आसमान छू लिया है। दसवीं कक्षा की छात्रा सानिया ने कुल 97.33 अंक हासिल कर मेरिट सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने सानिया के घर पहुंचकर शहर की प्रतिभाशाली बेटी का सम्मान किया। शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति से संभव किया जा सकता है। आर्थिक अभाव से जूझते हुए भी दसवीं बोर्ड की परीक्षा में मेरिट सूची में टॉपटेन में सातवें स्था उईन पर आकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सानिया के सपने को पूरा करने राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग मिलेगा। उसकी उपलब्धि न सिर्फ दुर्ग शहर, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण है। पोलसाय पारा बस्ती में छोटे से मकान में रहने वाली के पिता कबाड़ का कार्य करते हैं। कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद बुलंद हौसले के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। बड़ी होकर शहर की यह नन्ही प्रतिभा कलेक्टर बनना चाहती है। साथ ही स्वामी आत्मानंद स्कूल दीपक नगर की कु. गुरप्रीत कौर सोनी पटरीपार मुखर्जी नगर दुर्ग निवासी ने स्कूल में कक्षा 12 वीं में प्रथम स्थान पर रही। वोरा ने शहर के सभी 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा के सफल परीक्षार्थी एवं उनके अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिन लोगों को आशा के अनुरुप परिणाम नहीं मिला वे निराश ना हो खूब मेहनत करें और आगे बढ़े। पार्षद मनीष बघेल, शंकर ठाकुर, एल्डरमेन राजेश शर्मा, देव सिन्हा, आदर्श कन्या शाला प्राचार्य कृष्णा अग्रवाल, प्राचार्य सेफाली सोनी भी मौजूद थे।







