छत्तीसगढ़

दुर्ग न्यूज़ 💫पहले दिल से लगाया फिर प्यार मोहब्बत के जाल में फंसाया फिर लूट ली धीरे से लड़की की आबरू लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो लड़के ने कर ली दूसरी शादी पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने हिरासत  में लिया मामला नंदनी थाना दुर्ग जिले का

By Dinesh chourasiya

दुर्ग। दुर्ग जिले में युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, नंदनी थाना क्षेत्र शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने पीड़ित युवती से शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी को मामला दर्ज होने के बाद चंद घंटो में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है।

नंदनी थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि, 9 मई को युवती ने शिकायत किया कि गोडमर्रा थाना परपोड़ी जिला बेमेतरा निवासी अमन कोसरे 21 वर्ष ने गांव की युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का झांसा देकर रेप करता रहा। आरोपी 2022 में अपने मामा के घर रहते था। जब पीड़िता ने अमन पर शादी का दवाब बनाया। तब आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। कुछ दिन बाद आरोपी ने दूसरी युवती से शादी कर ली। पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Related Articles

Back to top button