
छत्तीसगढ़
SI सहित चार की दर्दनाक मौत ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत,भीषण सड़क हादसे पति-पत्नी समेत दो बच्चों की मौत, घर में पसरा मातम
By Dinesh chourasiya
बता दें कि कटघोरा अंबिकापुर हाईवे पर आज सुबह मोरगा चौकी अंतर्गत मदनपुर फारेस्ट बेरियर के पास बड़ा हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। कार में जगदलपुर में पदस्थ सब इंस्पेक्टर मनोज तिर्की समेत महिला व दो बच्चे सवार थे। घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। सब इंस्पेक्टर समेत चारों लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना सुबह 04:00 बजे हुई है। मोरगा चौकी से पुलिस टीम घटनास्थल पहुंच गई है।















