छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े सूने मकान में चोरों ने बोला धावा, 50 हजार समेत लाखों के गहने किये पार, मामला दर्ज… 

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर। CRIME NEWS : सिविल लाइन थाना क्षेत्र इन दिनों चोरों का गढ़ बना हुआ है। यहां आए दिन लगातार चोरी की वारदातें घटित हो रही है और आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। ऐसी ही एक वारदात सरजू बगीचा निवासी सत्यभामा मिश्रा के यहां घटित हुई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरजू बगीचा में की वारदात।

जिसमें चोरों ने आज सुबह उनके सूने मकान में रखी अलमारी से नगदी 50 हजार समेत लाखों रुपए कीमती सोने-चांदी के गहनों पर अपना हाथ साफ कर दिया। इधर, सिविल लाइन पुलिस ने पचास हजार रुपए चोरी जाने की रिपोर्ट दर्ज की। इसके विपरीत पीड़ित महिला का कहना है कि चोर उसके घर से लगभग 23 तोला सोना व 2 किलो चांदी के आभूषण भी अपने साथ चुरा ले गए हैं। मालूम हो कि सप्ताह भर पहले ही चोरों ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुंगेली नाका चौक के पास मेडिकल स्टोर व ज्वेलर्स की दुकान पर धावा बोला था और नगदी रकम समेत लाखों के माल पर अपना हाथ साफ किया था।

Related Articles

Back to top button