छत्तीसगढ़

मासूम भाई-बहन की मौत: शादी की खुशियां मातम में बदली,दो बच्चे नदी में बहे,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल….

By Dinesh chourasiya

whatsapp sharing button
telegram sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
sharethis sharing button

कोरबा। छत्तीसगढ़ में शादी में शामिल होने रिश्तेदारी में गए दो बच्चों की नदी में डूब कर मौत हो गई। जिसके चलते शादी समारोह में मातम पसर गया। दोनों बच्चे शादी समारोह में परिजनों के व्यस्त होने पर आज सुबह अकेले ही नदी में नहाने चले गए थे और वहां डूब गए। जब उनके रिश्तेदार नदी में नहाने पहुंचे तब उनकी चप्पल और कपड़े किनारे पड़ी देखकर उन्हें हादसे की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना उरगा थाना क्षेत्र की है।

 

इस घटना में मासूम भाई-बहन की मौत की खबर के बाद अब शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गयी हैं।
बच्चों की मौत का ये मामला उरगा थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि उरगा थाना के देउरमाल गांव में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में परिवार के लोग शामिल होने पहुंचे थे। परिवार में आये दो बच्चें 6 साल की ज्योत्सना और 3 साल का रेयांश अपने बड़े पिताजी के साथ गांव के ही समीप स्थित हसदेव नदी में नहाने गये थे। घर के लोगों के साथ नदी में उतरे दोनों भाई-बहन अचानक नदी के तेज प्रवाह में बहकर डूबने लगे।

Related Articles

Back to top button